LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
05-Sep-2021 11:45 AM
By Vyom Dipansh
NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है.
घटना बिंद थाना क्षेत्र के कथराही गांव के पास की है. मृत ट्रक ड्राइवर की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी रंजु पासवान के रूप में की गयी है. मृतक के ससुर ने बताया कि जब उससे मोबाइल पर बात हो रही थी तो उसने बताया कि वह एक अन्य चालक के साथ पटना से शेखपुरा गिट्टी लाने जा रहा था. इसी बीच लूटपाट के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में उसे गोली मार दी.
घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थानाध्यक्ष अभय कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. उन्होनें बताया कि उसके साथ एक अन्य ड्राइवर ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बिंद के कथराही गांव के समीप लाइन होटल पर खाना खाने के बाद ट्रक में ही सो गया था. तभी अज्ञात बदमाश ने उसे गोली मार दी.
वहीं सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि मौके से एक खोखा बरामद हुआ है. एक अन्य साथी से पूछताछ की जा रही है. लूटपाट का मामला संदिग्ध प्रतीत होता है क्योंकि चालक के पॉकेट में रुपए और मोबाइल दोनों पास में ही है. गोली किस कारण से मारी गयी है, इसका पता लगाया जा रहा है.