ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप

नालंदा में शराब और हुक्का पार्टी करने वाले 3 लड़के गिरफ्तार, बर्थडे की खुशी में सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो

14-Jan-2021 07:40 PM

NALANDA :  जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर गुरुवार को 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है. बर्थडे में शराब-हुक्का पार्टी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी के निर्देश पर लहेरी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है. 


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवकों मेें बिंद के सतकपुर गांव निवासी स्व. मिथिलेश प्रसाद का पुत्र विश्वजीत कुमार और दो अन्य हैं.  पार्टी में कुल 11 लोग शामिल थे. पुलिस फरार 8 युवाओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है. 


लहेरी थानाध्यक्ष बिरेंद्र यादव ने बताया कि 12 जनवरी को विश्वजीत का जन्मदिन था. अपने दोस्तों के साथ उसने गांधी मैदान के समीप एक होटल में पार्टी मनाई. पार्टी में शराब और हुक्का का सेवन युवकों ने किया. शराब की बोतल ले युवकों ने ठुमके भी लगाए. 


नईसराय निवासी युवक ने पार्टी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वरीय अधिकारियों ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया. पार्टी में कुल 11 लोग शामिल थे. फरार की तलाश में पुलिस जुटी है. इनका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये शराब पीते और हुक्का का काश लगाते हुए नजर आ रहे हैं.