अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
03-Dec-2022 02:59 PM
By Raj Kumar
NALANDA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में एक बार फिर हंगामा हुआ है। ये हंगामा कहीं और नहीं बल्कि सीएम के गृह जिला नालंदा में हुआ है। दरअसल, नीतीश कुमार आज एक कार्यक्रम के तहत एकंगरसराय प्रखंड के कोसियावा गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने रामनंदन प्रसाद सिंह उर्फ रामबाबू की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान ओरियावा पंचायत से आये लोगों ने हत्यारा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
दरअसल, ये मामला पिछले 19 अक्टूबर का ही है, जब बदराबाद गांव के निर्मल कुमार भारती का शव इमली के पेड़ से झूलता हुआ मिला था। लोगों का आरोप है कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना को एक महीने से ज्यादा का वक्त गुज़र गया जिसके बाद अब ग्रामीणों का गुस्सा फुट उठा है। उन्होंने सीएम नीतीश के कार्यक्रम के दौरान ही हंगामा कर दिया और अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तारी कराने की मांग की। शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया था।
इस मामले को लेकर लॉ एंड ऑडर डीएसपी ने बताया कि नालंदा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत का मामला सामने आया था। युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। मामला एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत ओरियावां गांव का है। मृतक अभिकरण प्रसाद के 26 साल का बेटा निर्मल कुमार भारती था। इस घटना में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। गुस्साए लोगों ने सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खूब बवाल किया।