ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / नालंदा में बोले पप्पू यादव..स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से प्रदेश में अपराधी बेलगाम,...

नालंदा में बोले पप्पू यादव..स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से प्रदेश में अपराधी बेलगाम, कम से कम अपने जिले को भयमुक्त कराये नीतीश कुमार

13-Jul-2023 10:17 PM

By First Bihar

NALANDA: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन की उदासीनता और अपराधियों के साथ सांठगांठ से आम लोगों के बीच भय का माहौल है। बालू और जमीन के बाद शराब की वजह से प्रदेश में आज ज्यादातर हत्याएं हो रही हैं, जिनमें स्थानीय प्रशासन की भूमिका कहीं ना कहीं संदिग्ध नजर आती है। पप्पू यादव ने इस बाबत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि कम से कम वे अपने गृह जिला को तो अपराधियों के भय से मुक्त कराने का काम करें। 


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव आज नालंदा जिले के अस्थावा थाना क्षेत्र के जियर गांव पहुंचे थे, जहां अपराधियों ने स्थानीय निवासी सुमन सिंह जी के पुत्र रजनीश सिंह की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी थी कि उन्होंने शराब माफिया के बारे में मद्यनिषेध विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी थी। जिसके बाद उनकी हत्या अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर कर दी। पप्पू यादव ने इस घटना को रेयर एंड रेयरेस्ट बताया और कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। आखिर कैसे कोई इतना क्रूर हो सकता है? 


परिजनों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा घटना में लापरवाही बढ़ती जा रही है। पप्पू यादव ने मृतक के परिवार के लिए 25 लाख रुपए की मुआवजा की मांग सरकार से की और उनकी विधवा के लिए एक नौकरी की भी मांग सरकार से की है। वहीं उन्होंने विधवा को उसकी आजीविका चलाने के लिए ₹25000 की आर्थिक मदद की और युवा परिषद के अध्यक्ष राजू दानवीर के साथ मिलकर भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। श्री यादव ने कहा कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल के जरिए कार्रवाई हो और अपराधियों को सजा मिले। 


वही जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने भी इस घटना पर रोष जाहिर किया और कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन चाहे तो अपराध और अपराधियों की खैर नहीं। उनकी सजगता से समाज में अपराधियों के अंदर डर का माहौल कायम कर ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है जिसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत है। दानवीर ने कहा कि आदरणीय श्री पप्पू यादव जी के निर्देशानुसार हम रजनीश सिंह के परिजनों को हरसंभव मदद देंगे। उक्त अवसर पर जन अधिकार पार्टी और जन अधिकार युवा परिषद के तमाम नेता व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।