ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

नालंदा में भीषण रोड एक्सीडेंट, पटना की रहने वाली दो महिलाओं की मौत

17-Jan-2021 09:30 PM

By Pranay Raj

NALANDA :  जिले के चण्डी थाना क्षेत्र में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक भीषण सड़क हादसे में 2 महिलाओं की जान चली गई है. एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण दो महिलाओं की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


मामला नालंदा जिले के चण्डी थाना क्षेत्र का है, जहां माधोपुर चौक के समीप रविवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी.दोनों रिश्ते में गोतनी है. मृतकों की पहचान पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र स्थित मछरियावां गांव निवासी सतेन्द्र मिस्त्री की 35 वर्षीया पत्नी उषा देवी और विनेश मिस्त्री की 45 वर्षीया पत्नी चिन्ता देवी के रूप में की गयी है. हादसे में सतेन्द्र भी जख्मी हो गया है.


जख्मी सतेन्द्र ने बताया कि तीनों सिलाव थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव अपने रिश्तेदार से मिलने गये थे. बिहारशरीफ से टेम्पो पर सवार होकर तीनों अपने घर लौट रहे थे. उसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टेम्पो में धक्का मार दिया. धक्का लगते ही महिलाएं सड़क पर गिर गयी. ट्रैक्टर दोनों को कुचलते हुए भाग निकला. 


इधर, टेम्पो चालक भी गाड़ी लेकर भाग निकला. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी थी, दूसरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के हवाले कर दिया गया है.