सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
21-May-2021 07:58 PM
By Vyom Dipansh
NALANDA : इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होगी है जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना नालंदा जिले की है, जहां जिला मुख्यालय के दीपनगर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है, जहां सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे कार पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों को पुलिस ने बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया, जहां से दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. बताया जाता है कि कार में पहले पिकअप वैन ने झटका मारा उसके बाद चालक ने संतुलन खो दिया जिससे कार अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई. मृतक सोनू सोहसराय थाना इलाके के श्रृंगार हाट और जख्मी सूरज कटहल टोला का जबकि पुरुषोत्तम हरनौत इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है.