सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
07-May-2021 08:52 AM
PATNA: नालंदा खुला विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर कृतेश्वर प्रसाद का निधन गुरुवार की शाम एक निजी अस्पताल में हो गया। वे कोरोना से पीड़ित थे। लंबे समय से प्राईवेट नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा था। इनका टर्म 10 मई 2021 तक नालंद खुला विश्वविद्यालय में था। इसके पहले प्रोफेसर प्रसाद मगध विवि के प्रतिकुलपति रहे थे। इन्होंने वहां फर्जी तरीके से पीएचडी करने वालों को पकड़ा था।
वे पटना विवि में भूगर्भशास्त्र विभाग के अध्यक्ष भी रहे थे। इन्होंने पटना विधि के तत्कालीन कुलपति डॉ वाईसी सिमान्द्रों के समय पटना विवि के छात्रावासों को को कब्जे से मुक्त कराया था। पटना विवि में वर्ष 2012 में 28 साल बाद छात्र संघ चुनाव कराने में इनकी अहम भूमिका रही थी। इस समय वे प्रॉक्टर थे। इनके पिता डीएसपी थे। इनका सबसे अच्छा रिलेशन डॉल्फिन मैन के नाम से मशहूर आरके सिन्हा के साथ रहा था। ये एक अच्छे कुशल प्रशासक के तौर पर जाने जाते थे। इनके निधन पर भूगर्भ शास्त्र के शिक्षकों सहित पीयू के पूर्व अध्यक्ष डॉ रणधीर सिंह, अनिल कुमार, डॉ शेफाली रॉय, महासचिव अभय कुमार सहित कुलपति प्रो गिरीश चौधरी सहित नालंदा खुला विवि और पाटलिपुत्र विवि के शिक्षकों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है।