रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
31-Jan-2021 12:18 PM
JAMUI : जमुई में पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए सर्च अभियान में बड़े मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए एक कंटेनर में रखे गए 20 किलो बम को बरामद किया है. बता दें कि बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की टोह में भेलवा घाटी सीआरपीएफ 07 कंपनी और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस मामले का पर्दाफाश किया है.
पुलिस ने बताया कि चकाई की बरमोरिया पंचायत से सटे सीमाई इलाके में नक्सल गतिविधि की सूचना मिली थी. सूचना पर भेलवा घाटी थाना पुलिस और सीआरपीएफ ने सर्च अभियान शुरू किया. इसी दौरान सीआरपीएफ को पुलिस के लिए आइईडी लगाए जाने की सूचना मिली. जब आईईडी की खोज के लिए सीआरपीएफ के खोजी कुत्ते ने खंगालना शुरू किया तो इसमें बरमोरिया पंचायत सीमा से 250 गज दूर झारखंड के ककड़बन्धा के पास 20 किलोग्राम का कंटेनर बम बरामद किया गया.
पुलिस के अनुसार बम को रास्ते के किनारे झाड़ियों और चट्टान की बीच छिपाकर रखा गया था. वहां से थोड़ी दूरी पर रहे दूसरे चट्टान के पास से तार, बैट्री एवं अन्य सामान भी बरामद किए गए. बाद में सीआरपीएफ की बीडीडीएस टीम ने कंटेनर बम को नष्ट कर दिया.