ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / नक्सल प्रभावित एरिया में पुलिस ने चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन, भारी मात्रा में इंसास...

नक्सल प्रभावित एरिया में पुलिस ने चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन, भारी मात्रा में इंसास के गोली बरामद

09-Nov-2022 02:42 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: बिहार में औरंगाबाद जिले में सीआरपीएफ कोबरा और औरंगाबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से मिलकर एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इन दोनों ने मिलकर नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खात्मे को लेकर यह ऑपरेशन किया है। 


वहीं,औरंगाबाद में कोबरा, एसएसबी एवं जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में नक्सलियों की धरपकड़ के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोबरा 205 एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस दौरान कांबिंग ऑपरेशन में 9 एमएम के फैक्ट्री मेड के 2 पिस्टल, 2 कंट्री मेड पिस्टल,3 पिस्टल मैगजीन,2 इंसास मैगजीन,5.56 के इंसास के 120 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।


बताया जा रहा है कि, यह कार्रवाई मदनपुर थाना क्षेत्र के करीबा डोभा जंगली क्षेत्रों में किए गए हैं। इस संबंध में स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि जल्द ही एक पत्रकार वार्ता कर आयोजित कर इससे संबंधित जानकारी विस्तार से दी जाएगी। ऐसी सूचना मिली है कि, अभी भी छापेमारी अभियान जारी है। जिससे नक्सलियों के पांव उखड़ गए हैं और उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि यह सफलता और भी बड़ी सफलता में बदल सकती है।