ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / KK पाठक के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज, शिक्षकों को लेकर दिया था...

KK पाठक के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज, शिक्षकों को लेकर दिया था विवादित बयान

22-Feb-2024 05:17 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते दो दिनों से सदन में केके पाठक के वायरल वीडियो को लेकर हंगामा जारी है। वही अब मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है। 


बताया जाता है कि शिक्षकों को लेकर दिये गए बयान को लेकर केके पाठक के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है। अधिवक्ता विनोद कुमार ने IPC की धारा 504, 506 के तहत शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। सीतामढ़ी के नानपुर निवासी सुधीर झा के पुत्र आशिष कुमार और मुजफ्फरपुर के सरैया थाना निवासी चंद्रमा प्रसाद सिंह के पुत्र विनायक कुमार को इस मामले में गवाह बनाया गया है। 


जानकारी के अनुसार 9:15 में स्कूल खोलकर साफ सफाई करने को लेकर दिये गए बयान के खिलाफ केके पाठक पर अधिवक्ता विनोद कुमार ने IPC की धारा 504, 506 के तहत परिवाद दर्ज कराया है. मामले को लेकर 4 मार्च सुनवाई की तारीख मुकर्रर की गई है. मामले को लेकर परिवादी सह अधिवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी शिक्षिका है, बीते दिनों केके पाठक ने जो शिक्षकों की टाइमिंग को लेकर बयान दिया वो बेहद निंदनीय है, उन्होंने शिक्षकों के लिए गाली वाले शब्द का इस्तेमाल किया जिससे उन्हें बेहद ठेस लगा है. 


बता दें, स्कूल की टाइमिंग को लेकर बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक अपने आदेश पर अड़े हुए हैं. गुरुवार को उन्होंने सभी डीईओ और डीपीओ के साथ की वीसी का कहा कि हर हाल में स्कूल सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही चलेंगे.


बिहार विधानसभा में आज एक बार फिर केके पाठक को लेकर हंगामा हुआ। केके पाठक के वायरल वीडियो पर दोनों सदनों में विपक्ष ने हंगामा किया। वहीं सरकार की ओर से मंत्री विजय चौधरी ने इस संबंध में जवाब दिया। 


उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी को सामान्य नागरिक को भी गाली देने का अधिकार नहीं है। ऐसे में शिक्षक या विधायक को कोई अधिकारी कैसे गाली दे सकता है? हमने इस पर घोर आपत्ति जतायी है। अगर सदस्य अपने कथन के पक्ष में ऐसी कोई वीडियो  क्लिपिंग दिखाना चाहेंगे तो एक-एक प्रश्न में वीडियो चलने लगेगा। यह परंपरा उचित नहीं होगी।




news image