जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
02-Apr-2022 01:01 PM
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। चारा घोटाला के एक मामले में पटना की CBI कोर्ट ने रांची के होटवार केंद्रीय कारा को निर्देश जारी किया है। सीबीआइ के प्रभारी जज ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को पटना की कोर्ट में 30 अप्रैल को पेश करने का निर्देश जेल प्रबंधन को दिया है। इस मामले में सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव समेत तीन आरोपितों को अदालत में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। बीमार होने के कारण लालू कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे।
बता दें कि शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई टल गई थी। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था. लेकिन, जज के नहीं बैठने के कारण लालू की जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। अब 8 अप्रैल को लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
कुल पांच मामलों में से चार में लालू प्रसाद को जमानत मिल चुकी है। डोरंडा कोषागार मामले में जमानत के लिए उनकी ओर से झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिक दाखिल की गई है। लालू की ओर से जमानत याचिका में बढ़ती उम्र और 17 प्रकार की बीमारी होने का हवाला दिया गया था। साथ ही यह भी कहा गया था कि उन्होंने इस मामले में सजा की आधी अवधि जेल में बिता दी है, इस आधार पर उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए।
बता दें कि सीबीआइ कोर्ट के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को पांच साल और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। लालू की तबीयत खराब होने के कारण उनका रांची रिम्स में इलाज चल रहा था। हालत चिंताजनक होने पर उन्हें मेडिकल बोर्ड की अनुमति पर इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा गया था।