सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
06-Aug-2021 08:33 PM
MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण से है जहां तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी। घटना जितना थाना क्षेत्र के कुदरकट गांव की है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।
घटना के संबंध में बताया जाता कि बकरी चराने के लिए तीन बच्चियां घर से निकली थी। भीषण गर्मी के कारण तीनों तालाब में नहाने चली गयी। तालाब में नहाने के दौरान तीनों की डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि तीन किशोरियों की डूबने से मौत हुई है। तीनों की पहचान कुदरकट गांव निवासी 13 वर्षीय पुष्पा कुमारी, 14 वर्षीय बेबी कुमारी और 13 वर्षीय रुकसाना खातून के रूप में हुई है।
परिजनों का कहना है कि रोजाना की तरह तीनों बच्चियां बकरी चराने गांव के पोखर के पास गई थी। आज अचानक तालाब में नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चली गयी। जब तक ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े तब तक तीनों की डूबने से मौत हो चुकी थी।