Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
17-Nov-2023 06:39 AM
By First Bihar
PATNA : सूर्य देव के प्रति अटल आस्था और उपासना का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। आज सुबह से ही शहर के नदी घाट पर छठ को लेकर चहल-पहल शुरू हो गई है। कहा जाता है कि छठ सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि एक आस्था और इमोशन है जिसके साथ लोग बेहद गहराई के साथ जुड़े हुए हैं।
दरअसल, तीन दिनों तक चलने वाला ये त्योहार दिन शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 को शुरू हो जाएगा और इसका समापन 20 नवंबर 2023, सोमवार को होगा। छठ का त्योहार महज सेलिब्रेशन नहीं है, बल्कि यह एक तरीका है प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करने का, महिलाएं और पुरुष दोनों ही इस व्रत को करते हैं, नहाए खाए के साथ छठ शुरू हो जाता है और इस दिन खास कद्दू भात बनाया जाता है।
मालुम हो कि, छठ पर्व पर चढ़ाए जाने वाले हर कोई ठेकुआ के बारे में जानता है और लोग बड़े चाव के साथ इसे खाते हैं. वहीं इस दौरान बनने वाला कद्दू भात भी सबसे पॉपुलर रेसिपी में से एक है। नहाय खाए के दिन चने की दाल, अरवा चावल और कद्दू की सब्जी को खाने के बाद ही छठ का व्रत शुरू किया जाता है।
उधर, इस महापर्व को लेकर मंडी के आसपास ट्रक और पिकअप पर सुपली-दउरा और फल सहित अन्य पूजन सामग्री लदे दिखे जिसे यहां के बाजारों में बेचने के लिए लाया गया है। जो फल और सामान जल्दी खराब नहीं होने वाले हैं, लोगों ने उन्हें पहले खरीदना शुरू कर दिया है।