ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नगर निकाय चुनाव 2022: वोटिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत, मतदान केंद्र...

नगर निकाय चुनाव 2022: वोटिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत, मतदान केंद्र पर मची अफरा-तफरी

18-Dec-2022 02:20 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा के बनगांव नगर पंचायत में नगर निकाय चुनाव के लिए रविवार की सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। वोटिंग के दौरान कतार में खड़े एक मतदाता की अचानक मौत हो गयी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 12 निवासी 55 वर्षीय मो. अख्तर हुसैन वोटिंग के लिए मदरसा स्थित बूथ पर गये हुए थे। तभी वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर ही उनकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गयी।   


बताया जाता है कि मतदान के लिए मो. अख्तर कतार में लगे थे तभी अचानक बेहोश होकर वे मतदान केंद्र पर गिर गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। आनन-फानन में उन्हें सहरसा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वे एक छोटा दुकान चला परिवार का गुजारा करते थे। 


मतदान केन्द्र परिसर में मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पूर्व सरपंच मो. मुस्ताक व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान हुई मौत से अफरा-तफरी मच गयी। कतार में लगे मो. अख्तर की अचानक मौत से इलाके के लोग भी हैरान हैं।