ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नगर निकाय चुनाव : आज थम जाएगा पहले चरण के लिए प्रचार- प्रसार...

नगर निकाय चुनाव : आज थम जाएगा पहले चरण के लिए प्रचार- प्रसार का शोर, 156 नगरपालिकाओं में मतदान

16-Dec-2022 08:19 AM

PATNA : बिहार में काफी उथल-पुथल के बाद अब से 2 दिनों के उपरांत नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के लिए मतदान किया जाएगा। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से सारी तैयारी कर ली गई है। इस बीच अब राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक आज शाम 5बजे से पहले चरण के लिए प्रचार प्रसार का शोर थम जाएगा। पहले चरण में राज्य की 156 नगरपालिकाओं में  अब से दो दिन बाद यानी 18 दिसंबर को मतदान होने हैं। 


बता दें कि, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में ही 224 नगरपालिकाओं में से 69.6 प्रतिशत नगरपालिकाओं का चुनाव करा लिया जायेगा। जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 68 नगर परिषदों और 88 नगर पंचायतों में मतदान रविवार को होगा। इसको लेकर मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कराया जायेगा।


इधर, इस मतदान को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने मतदान की तिथि 18 और 28 दिसंबर को सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोेषित कर दिया है। मालुम हो कि, 37 जिलों के 156 शहरी निकायों में 18 दिसंबर को मतदान होना है. वहीं, 23 जिलों के 68 शहरी निकायों में 28 दिसंबर को मतदान निर्धारित है। 


गौरतलब हो कि, इस निकाय चुनाव के लिए पटना नगर निगम में मैदान में डिप्टी मेयर पद के लिए 16 प्रत्याशी हैं। जबकि मेयर पद के लिए 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें से कई प्रत्याशियों के द्वारा खर्च का अभी तक अपने चुनावी खर्च का ब्योरा नहीं दिया गया है। अभी तक दो मेयर प्रत्याशी ने चुनाव से संबंधित खर्च का ब्योरा दिया है।