ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में उठा फार्मर आईडी का मामला, कृषि मंत्री को देना पड़ा जवाब Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में उठा फार्मर आईडी का मामला, कृषि मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी पोल ! पटना के गार्डिनर अस्पताल में 1 साल से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, नीरज कुमार के सवाल से सरकार की हुई भारी फजीहत NEET Student case Bihar : बिहार विधान परिषद में राजद MLC का नीट छात्रा मामले पर प्रदर्शन, अनदेखा कर अंदर चली गईं राबड़ी देवी Bihar Deputy CM : बिहार सरकार का निर्देश ! ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग न करें, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुझाया ‘नील बकरी’ या अन्य विकल्प Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत Teacher Transfer : TRE -3 पास टीचर के लिए इस महीने से शुरू होगी होम पोस्टिंग, विधानसभा में उठा सवाल तो मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब

नदी में मिला युवक का शव, पिछले 5 दिनों से था लापता

नदी में मिला युवक का शव, पिछले 5 दिनों से था लापता

29-Jan-2021 04:21 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में गंडक नदी से पुलिस ने एक शव को बरामद किया है. वहीं शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत साख गांव स्थित गंडक नदी की है. मृतक की पहचान साख पंचायत स्थित मुबारकपुर वार्ड संख्या 7 निवासी स्वर्गीय महेंद्र दास के पुत्र देवनंदन दास के रूप में की गई है.


परिजनों ने बताया कि 24 जनवरी को देवनंदन अपने घर से गैरेज में काम करने के लिए निकला था. लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा. परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिल सका. बाद में गुमशुदगी का मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज कराया गया. आज जब लोग शौच करने के लिए गंडक नदी के किनारे गए तो लोगों ने पानी में तैरता शव को देखा. इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई.


मौके पर जब मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की तो इसकी पहचान देवनंदन दास के रूप में की गई. पुलिस के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई. परिजनों का कहना है कि यह गैरेज में मैकेनिक के रूप में कार्यरत था. इसी काम के लिए वह घर से निकला था, उसके बाद घर वापस नहीं लौटा. परिजनों का यह भी कहना है कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी. 


फिलहाल मुफस्सिल थाने की पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि इनकी हत्या हुई यह डूबकर मौत हुई है.