ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नड्डा के दौरे से गरमाई बिहार की सियासत, नीतीश बोले- इन्हें सिर्फ अपने लिए काम करना है, इसीलिए अलग हो गए

नड्डा के दौरे से गरमाई बिहार की सियासत, नीतीश बोले- इन्हें सिर्फ अपने लिए काम करना है, इसीलिए अलग हो गए

03-Jan-2023 03:14 PM

PATNA: बिहार में भले ही इन दिनों शीतलहर का प्रकोप है लेकिन सियासत का पारा लगातार गरम होता जा रहा है। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के बड़े नेता जनता का मन टटोलने के लिए मैदान में उतरने लगे हैं। एक तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंच चुके हैं और लोकतंत्र की धरती वैशाली से चुनावी आगाज कर रहे हैं। जेपी नड्डा के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तंज कसा है। नीतीश ने कहा कि बीजेपी के नेता देश के विकास के लिए बल्कि सिर्फ अपने लिए काम करते हैं, इसलिए ही उनसे अलग हो गए।


दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे के बाद बिहार की राजनीति में गर्माहट आनी शुरू हो गई है। बीजेपी ने एक तरफ जहां बड़ा दावा कर दिया है कि वह बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज करेंगी वहीं महागठबंधन में शामिल दलों के नेता जेपी नड्डा के दौरे को लेकर हमलावर हो गए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नड्डा के दौरे को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम नीतीश ने कहा है कि बीजेपी के लोगों को कोई काम नहीं करना है बस अपना ही काम करना है। बीजेपी को देश के लिए कोई काम नहीं करना है बल्कि सिर्फ अपने ही लिए काम करना है, इसीलिए तो अलग हो गए।


वहीं बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर नीतीश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपना कार्यक्रम है, यह कार्यक्रम पूरा होने के बाद कांग्रेस के लोगों के साथ बैठक करके सारी रणनीति तय कर ली जाएगी। हर पार्टी को अधिकार है अपना कार्यक्रम करने का, कांग्रेस बिहार में भारत जोड़ो यात्रा कर रही है तो करे, इसमें कोई बात नहीं है। वहीं बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के विभिन्न दलों के साथ बातचीत चल रही है। अभी पहले अपने राज्य में घूमेंगे उसके बाद आगे के मुद्दे पर बात होगी। प्रयास होगा कि बीजेपी के खिलाफ अधिक से अधिक दल एकजुट हों।


वहीं प्रशांत किशोर के यह कहने पर कि जनता नीतीश कुमार की यात्रा का विरोध करेगी, इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रशांत किशोर का कोई नोटिस नहीं लेते हैं। इन सबसे कोई मतलब नही है,इन लोगों को क्या सेंस है। नीतीश ने कहा कि वे कुछ लोगों की बात पर चर्चा भी करना मुनासिब नहीं समझते हैं। इन लोगों के बारे में मत पूछिए.. उन सब को क्या मालूम है इन सब चीजों के बारे में।