होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
18-Feb-2021 12:32 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR : सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर डांस कर रहे कुछ नाबालिग लड़कों द्वारा खुलेआम पिस्टल लहराने का एक वीडियो समस्तीपुर में खूब वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोरवा प्रखंड के निकसपुर डढ़िया गांव का है, जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर खुलेआम नाबालिगों ने पिस्टल लहराया. वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर कुछ लड़के डांस कर रहे है. उसी में से एक लड़के के हाथ मे पिस्टल है. बाद में उसके हाथ से दूसरा लड़का पिस्टल ले लेता है और खुलेआम लहराता है. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नही करता है.
गौरतलब है कि सरस्वती पूजा के पहले हर थाने पर शांति समिति की बैठक कर सभी पूजा समिति को यह निर्देश दिया गया था कि पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान हर हालत में डीजे बजाने पर प्रतिबंध है. इसलिए ऐसा करते पाए जाने पर समिति के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके बावजूद भी डीजे पर पिस्टल लहराने का यह वीडियो पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है.