हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jan-2020 04:57 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR: भारत बंद के दौरान मुजफ्फरपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. यह घटना मुजफ्फरपुर के सतपुरा रेल गुमटी के पास की है.
कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी रेलवे गुमटी के पास प्रदर्शनकर ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया था. जब पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो इस दौरान प्रदर्शनकारी हटने को लेकर तैयार नहींं हुए. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. जिसमें तीन लोगों को चोटें आई है. सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दो-तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है.
कई मांगों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
लाठीचार्ज के खिलाफ स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि एआईसीटी के आहवान पर सतपुरा गुमटी को बंद किया गया था. लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे कि पुलिस बर्बरता पूर्ण आकर अचानक से लाठीचार्ज कर दिया. हमलोग मजदूर विरोधी कानून वापस लेने सीएए, एनआरसी और एनपीआर सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रर्दशन कर रहे थे. इधर पूरे मामले पर रेल डीएसपी रमाकांत उपाधयाय ने कहा कि सुबह से लोग ट्रेन परिचालन को ठप कर चुके थे. इसलिए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया. उन्होंने लाठीचार्ज के बातों से इनकार कर दिया है.