पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
20-Jan-2020 07:17 AM
DELHI : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड में दिल्ली की साकेत कोर्ट आज फैसला सुना सकती है. शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत कुल 21 आरोपियों के खिलाफ आज फैसला आने की उम्मीद है.
इन आरोपियों के ऊपर शेल्टर होम में रह रहे बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।.आरोपियों पर पॉस्को एक्ट के अलावे अपराधिक साजिश रची जाने की अन्य धाराओं में कोर्ट पहले ही आरोप तय कर चुका है, जिसके बाद अब सजा का ऐलान किया जाएगा.
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का खुलासा TISS यानी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के रिपोर्ट से हुआ था. TISS ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया था कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रह रही बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है.
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड को लेकर नीतीश सरकार की देशभर में किरकिरी हुई थी. मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और फिर बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही दिल्ली के साकेत कोर्ट में पूरे मामले की सुनवाई पूरी की गई. शेल्टर होम कांड को लेकर आरोप लगा कि कई बच्चियों की हत्या भी करा दी गई हालांकि सीबीआई ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी है कि शेल्टर होम में रहने वाली सभी बच्चियां सुरक्षित हैं और किसी की हत्या नहीं की गई. अब सबकी नजरें साकेत कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई हैं।