Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
13-Oct-2020 09:18 AM
MUZAFFARPUR: दो सहेलियां थाना पहुंच गई और दोनों ही थाने में शादी की जिद करने लगी. दोनों की बातें सुन पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए. दोनों लड़कियों ने कहा कि एक दूसरे से वह प्यार करती है. एक दूसरे के बिना दोनों नहीं रह सकती है. ऐसे में दोनों आपस में शादी करना चाहती है.
एक लड़के के वेश में थी लड़की
मुजफ्फरपुर की सदर पुलिस उलझन में पड़ गई. आखिर दोनों के कैसे समझाया जाए. पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों को दी. वह थाना पहुंचे और दोनों के परिजनों को थाना बुलाया गया. पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझाया, लेकिन परिजनों ने कहा कि समाज इस रिश्ते को मान्यता नहीं देगा. लेकिन दोनों लड़कियों ने पुलिस से कहा कि वह कोर्ट मैरिज करने के लिए तैयार है. दोनों लड़कियों में एक लड़की पुरूष के वेशभूषा में थी. यहां तक की वह अपने बाल भी कटा ली थी. जबकी दूसरी लड़की सलवार सूट में थी. दोनों ने थाना में एक-दूसरे का हाथ थामकर फोटो शूट भी कराया.
परिजनों ने अपहरण का किया केस
बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों सहेलियां एक साथ पांच अक्टूबर को बेला स्थित कॉलेज जाने के लिए निकली थी. लेकिन वापस घर नहीं लौटी. दोनों दरभंगा चली गई और वहीं पर एक हॉस्टल में रहने लगी. इस बीच परेशान परिजनों ने सदर थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था. मोबाइल के लोकेशन से पुलिस दरभंगा पहुंची तो दोनों लड़कियों को लेकर थाना आई. दोनों स्नातक की छात्रा हैं. फिलहाल महिला पुलिस की देखरेख में दोनों तो थाना में ही रखा गया है. दोनों लड़कियां 10वीं में पढ़ने के दौरान ही एक दूसरे के संपर्क में आई थी. तब से दोस्ती इनलोगों की कायम है.