बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
16-Dec-2020 07:22 AM
MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों के बीच पुलिस का भय खत्म हो गया है. एक चोर को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर उसके परिजनों ने हमला कर दिया. इस हमले में थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. यह घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के साडा डंबर गांव की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुलिस शातिर चोर अर्जुन राय को पकड़ने गई थी. इस दौरान मोतीपुर पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. अर्जुन के परिजन व ग्रामीणों ने एक चौकीदार को पकड़कर घर में बंद कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई भी की. यही नहीं पुलिसकर्मियों का राइफल छिनने और पुलिस की गाड़ी में आग लगाने का प्रयास भी किया गया.
थानेदार समेत 9 पुलिसकर्मी घायल
इस हमले में थानेदार अनिल कुमार समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. पुलिस ने भी जवाब में लाठीचार्ज किया है. इसमें कुछ लोग घायल हुए है. किसी तरह से पुलिस ने चोर अर्जुन को चोरी की बाइक, मोबाइल, एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. इसके अलावे पुलिस पर हमला करने के आरोप में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि यह पहली बार मुजफ्फरपुर में नहीं हुआ है. यहां की जब भी पुलिस छापेमारी करने जाती है लोग हमला बोल देते है. पुलिस का थोड़ा सा भी डर नहीं है.