ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिलने से नाराज हुए ग्रामीण, लोटा लेकर BDO...

शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिलने से नाराज हुए ग्रामीण, लोटा लेकर BDO ऑफिस पहुंचे सैकड़ों लोग, देखिए वीडियो

16-Jan-2020 12:50 PM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों की संख्या में लाभुकों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया. नाराज लाभुक प्रखंड कार्यालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोटा लेकर पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में लोटा था और वे प्रशासन विरोधी नारे लगा रहे थे. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि की भुगतान के लिए वे लोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा कर थक चुके हैं, लेकिन राशि नहीं मिली.

वहीं कुछ लोग 2000 घूस मांगने की भी बात बता रहे हैं. प्रदर्शकारी का नेतृत्व कर रहे अखिलेश यादव ने कहा कि प्रखंड कार्यालय से सटे लखनदेई नदी के किनारे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हो. 15 मार्च तक राशि भुगतान और संबंधित लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग प्रखंड कार्यालय में लोटा लेकर शौच कर विरोध जताएंगे.

बतया जाता है कि इस से पहले 1856 में मुजफ्फरपुर जेल में बंदियों ने ब्रिटिश सरकार द्वारा पीतल के लोटा को बंद कर मिट्टी का लोटा देने का विरोध लोटा आंदोलन कर किया था. इसके बाद एक बार फिर मुजफ्फरपुर के ग्रामीण लोटा आंदोलन पर उतरे हैं.