खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
30-Jul-2023 03:15 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों की भीड़ सहनी के स्वागत के लिए खड़ी दिखी।
इस दौरान मुकेश सहनी ने लोगों से हनुमान की तरह अपनी शक्ति को पहचानने की अपील करते हुए आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए सभी के हाथों में गंगा जल लेकर पूर्वजों और अपने आराध्य को साक्षी मानकर संकल्प कराया। भटौना के मड़वन हाई स्कूल में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर अपनी पार्टी के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस दौरान सहनी ने लोगों को संबोधित किया। इसके बाद यह यात्रा करजा, पोखरैरा, सराया मानिकपुर, अंबारा चौक, बसैठा बाजार, जाफरपुर, एकमा चौक, देवरिया, साहेबगंज होते हुए महवल पहुंचा। इस सभी जगहों पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा था और लोगों ने उत्साह के साथ संकल्प लिया। इसके बाद यात्रा मोतीपुर, पनलवा, पानापुर, कांटी पहुंची।
इस मौके पर सहनी ने कहा कि हमें जरूरत है कि अपनी वोट की शक्ति को पहचाने। संघर्ष के लिए संकल्प लेने वालों की संख्या देखकर उत्साहित सहनी ने कहा जिस तरह लोग संकल्प ले रहे हैं उससे साफ है कि अब तक जो निषादों का वोट खरीदते थे अब उनका भ्रम टूट जाएगा कि निषाद अपने आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए किसी भी चीज से समझौता नहीं करेंगे।
उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि जो हमारी सुनेगा उसकी हम सुनेंगे और जो हमारी नहीं सुनेगा उसकी हम भी सुनेंगे। सहनी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चाहे तो 12 घंटे के अंदर निषादों को आरक्षण मिल जाएगा। निषादों को एससी, एसटी में शामिल कर दें, उसके बाद जो भी कहेंगे वीआईपी स्वीकार होगा।