ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / ट्रेन के आगे कूदकर दंपत्ति ने किया सुसाइड, टॉस करके बेटे को मरने...

ट्रेन के आगे कूदकर दंपत्ति ने किया सुसाइड, टॉस करके बेटे को मरने से बचाया

14-Oct-2020 09:52 AM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में आपसी विवाद के कारण एक दंपत्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया. लेकिन टॉस के बहाने अपने बेटे को जिंदगी दे दी. 

मामला मुजफ्फरपुर में मिश्रोलिया गांव के 76 बी रेलवे गुमटी के पास की है. जहां एक दंपत्ति के सुसाइड करने के बाद हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान चंदनपट्टी गांव के 36 साल के दीपक कुमार साह और उसकी पत्नी रिंकू देवी के रुप में की गई है. मामले की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक के भाई ने बताया कि दीपक लंबे समय से मुंबई में पान की दुकान चलाता था. लॉक डाउन के दौरान वह मुंबई से गांव आ गया था. उसके बाद वह फिर मुंबई नहीं गया. पैसे की तंगी को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार लड़ाई होते रहती थी. वहीं मृतका की मां ने परिवाक के अन्य सदस्यों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.  

मौके पर रहे मृतक के 12 साल के बेटे ने बताया कि उसके मां-पापा के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. मंगलवार को भी दोनों के बीच लड़ाई हुई और दोनों मारपीट करने लगे. जिसके बाद मैं अपना होमवर्क करने लगा. इसके बाद दोनों बाहर जाने लगे और मुझे भी साथ ले गए.  पटरी के पास पहुंच कर दोनों ने टॉस किया और आपस में बात की. पहले तो दोनों ने बोला कि ये भी साथ मर जाएगा तो ठीक है, अकेला जिंदा रहकर क्या करेगा. लेकिन टॉस के बाद मां ने कहा कि ये बच गया. उसके बाद पापा ने तीस रुपये दिए और कहा कि बेटा जाओ तुम जीओ अभी, इस पैसे से कुछ खा लेना. उधर से ट्रेन आ रही थी. पहले पापा और फिर मम्मी ट्रेन के आगे कूद गई. मैं डर से रोते हुए घर आ गया.