छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप
25-Jun-2021 08:11 AM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर के पानापुर ओपी इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बारातियों से भरी एक बस में ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी है जिसकी वजह से 4 यात्रियों की मौत हो गई है।
घटना मीनापुर प्रखंड स्थित एनएच 28 के नरियार में हुई है। यहां एक लाइन होटल के पास बस खड़ी थी तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने पीछे से आकर उसमें टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के अंदर बैठे चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है।
बताया जा रहा है कि यह बस बारातियों से भरी हुई थी। बारात मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना इलाके के जनक सिंह टोला से गई थी। वापसी के क्रम में बस का टायर एक लाइन होटल के पास बदला जा रहा था, उसी वक्त यह हादसा हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।