ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / मुस्लिम आरक्षण को लेकर तेजस्वी का डबल अटैक, गुजरात की OBC लिस्ट में...

मुस्लिम आरक्षण को लेकर तेजस्वी का डबल अटैक, गुजरात की OBC लिस्ट में शामिल मुस्लिम जातियों की लिस्ट दिखा PM मोदी से पूछे सवाल

27-May-2024 09:58 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुजरात के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सूची में शामिल 25 मुस्लिम जातियों की लिस्ट दिखाकर मुस्लिम आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाया है। तेजस्वी यादव ने सोमवार सुबह सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर तेजस्वी ने गुजरात की ओबीसी लिस्ट में शामिल 25 मुसलमान जातियों की लिस्ट पोस्ट कर कहा है कि संविधान में आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन है। तेजस्वी ने पीएम मोदी के साथ-साथ मीडिया पर भी सवाल उठाया है और उन पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।


तेजस्वी यादव नेलिस्ट की फोटो पोस्ट कर लिखा है- "यह मुस्लिम ओबीसी जातियों की केंद्रीय सूची है जिन्हें गुजरात में पिछड़े वर्ग में आरक्षण मिलता है। हाँ! उसी गुजरात में जहां नरेंद्र मोदी जी 13 वर्षों तक CM रहे हैं। यह जानकारी प्रधानमंत्री के साथ साथ गोदी मीडिया के अज्ञानियों के लिए भी है जो केवल व्हाट्सएप ज्ञान के आधार पर आजकल न्यूज़ पढ़ते है, इंटरव्यू करते है तथा भ्रम, नफरत एवं अफवाह फैलाते है। ये लोग नहीं जानते कि हमारे संविधान में आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन है।"


मालूम हो कि, भाजपा के तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पुराने बयान को सामने रखकर भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आरक्षण में ओबीसी, एससी, एसटी का हक मारकर मुसलमानों को देने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभाओं में इस मसले पर कई बार बयान दिया और कहा कि जब तक वो जिंदा हैं, ओबीसी, एससी, एसटी के आरक्षण को काटकर धर्म के आधार पर मुसलमानों को नहीं देने देंगे। उसके बाद अब इस मामले में तेजस्वी ने यह पोस्ट किया है। 


उधर, इससे पहले बीते कल कि तेजस्वी ने पीमए मोदी को लेटर लिखते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री जी, आपके नाम खुला ख़त है। जरा समय निकालकर जातिगत जनगणना, आरक्षण, मंडल कमीशन और संविधान पर अवश्य ही अपना ज्ञानवर्धन कर लीजिएगा। इसके आगे तेजस्वी ने पत्र में लिखा है कि चुनावी मौसम में ही आप बिहार आते हैं। कल आप फिर से बिहार आए और एक बार फिर आपने सभी लोगों को भ्रमित करने की असफल कोशिश की है। मैं आपके समक्ष कुछ बातें रखना चाहता हूं। प्रधानमंत्री जी।