ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / मूर्ति विसर्जन को दौरान बेगूसराय में 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा...

मूर्ति विसर्जन को दौरान बेगूसराय में 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

29-Jan-2023 09:56 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान अलग-अलग इलाकों में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग शव की तलाश में जुटे हैं। 


पहली घटना तेघरा थाना क्षेत्र के दौरान गांव की है जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से एक की मौत हो गई। दूसरी घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर गांव की है जहां रविवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान ही एक युवक की डूबने से मौत हो गई। तीसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर की है। शहर की बड़ी पोखर में देर शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान गाछी टोला निवासी गोलु कुमार मूर्ति विसर्जन में शामिल था। विसर्जन के दौरान मूर्ति के साथ वह पोखर के बीच चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी।


स्थानीय लोग शव की तलाश में जुटे हैं। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद है। वहीं गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर पोखर में भी डुबने से युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रजौर पंचायत अंतर्गत वार्ड चार निवासी 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव के रूप में किया गया।


बताया गया कि  सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को ले प्रमोद ग्रामीणों के साथ गांव स्थित पोखर  गया था जिस दौरान मूर्ति विसर्जन के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया जो देखते ही देखते पानी में डूब गया ।ग्रामीणों के द्वारा जब तक उसे पोखर के गहरे पानी से बाहर निकालकर इलाज के लिए पीएचसी लाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।