ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

अजित पवार की तेरहवीं के बीच शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती

एनसीपी-एसपी नेता शरद पवार की तबीयत अजित पवार की तेरहवीं के दिन अचानक बिगड़ गई। गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत के बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महाराष्ट्र न्यूज
भतीजे दिवंगत नेता अजित पवार की तेरहवीं
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: NCP-SP के वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शरद पवार बारामती में थे, जहां उनके भतीजे दिवंगत नेता अजित पवार की तेरहवीं होना था। इसी कार्यक्रम में शरद पवार और उनके परिवार के सदस्यों को शामिल होना था, लेकिन अस्वस्थता के चलते वो वहां नहीं पहुंच सके।


जानकारी के मुताबिक, शरद पवार पिछले एक-दो दिनों से बुखार, खांसी और बलगम की समस्या से जूझ रहे थे। सुबह में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और गले में इंफेक्शन की शिकायत बढ़ने पर उन्हें पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह से ही वो असहज महसूस कर रहे थे और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है।


बता दें कि बारामती तालुका के काठेवाड़ी में आज दिवंगत नेता अजित पवार की तेरहवीं का आयोजन किया गया है। अजित पवार का जनवरी के आखिरी सप्ताह में एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। यह हादसा उस समय हुआ था, जब वह जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। 

टैग्स