ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

NEET EXAM: NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव: ये गलती हुई तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म, जानिए क्या है नया नियम?

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस बार रजिस्ट्रेशन सिस्टम में कई बड़े और सख्त बदलाव किए हैं।

NEET EXAM: NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव: ये गलती हुई तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म, जानिए क्या है नया नियम?
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK NEWS: डिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कई अहम बदलाव किए हैं, जिनका उद्देश्य परीक्षा को अधिक फर्जीवाड़े पर रोक लगाना है।


एनटीए के अनुसार उम्मीदवार 8 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आनेदल कर सकते हैं। NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक देशभर के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।


इस बार सभी उम्मीदवारों के लिए आधार आधारित eKYC अनिवार्य किया गया है। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP के जरिए पहचान सत्यापित होगी। आवेदन के दौरान उम्मीदवार को लाइव फोटो कैप्चर करनी होगी, जो वेबकैम या मोबाइल कैमरे से ली जा सकती है। फोटो में कम से कम 80 प्रतिशत चेहरा स्पष्ट दिखना जरूरी है और टोपी, चश्मा या सनग्लास की अनुमति नहीं होगी। वेबकैम न होने पर QR कोड स्कैन कर मोबाइल से फोटो अपलोड की जा सकती है।


एनटीए ने अपने नोटिफ़िकेशन में बताया है कि परीक्षा शहर और प्रश्न पत्र की भाषा उम्मीदवार के स्थायी या वर्तमान पते के आधार पर तय की जाएगी। NEET UG 2026 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी।


NEET UG 2026 का आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार तय किया गया है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1700 रुपये, जनरल ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1600 रुपये, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और थर्ड जेंडर कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। भारत से बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 9500 रुपये रखा गया है।


NEET UG स्कोर के आधार पर MBBS, BDS, BSC नर्सिंग, BVSC & AH, BAMS, BUMS और BHMS जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में दाखिला दिया जाएगा।