ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

गोपालगंज: कोचिंग के लिए निकले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, फिरौती के लिए कॉल आने से मचा हड़कंप

गोपालगंज के बालहा गांव में 6 फरवरी को कोचिंग जाने निकले दो नाबालिग छात्र विकास और रेहान अली रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है और फिरौती कॉल की जानकारी भी खंगाली जा रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले के बालहा गांव से दो नाबालिग छात्र विकासर और रेहान अली 6 फरवरी की सुबह कोचिंग के लिए घर से निकले, लेकिन उसके बाद से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। परिजनों की शिकायत पर बरौली थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर SDPO-2, सिधौलिया राजेश कुमार खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 


लापता छात्र की बहन ने चौंकाने वाला दावा किया है। उनके अनुसार, बीते 6 फरवरी को एक अज्ञात लड़के का फोन आया, जिसने लगभग 50 हजार रूपया की मांग करते हुए कहा कि रकम देने पर दोनों को छोड़ दिया जाएगा। बहन ने प्रशासन से सवाल करते हुए भाईयों की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। 


पुलिस की शुरुआती जांच में नया एंगल SDPO राजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान एक अहम जानकारी सामने आई है। दोनों लड़के आपस में दोस्त थे और घटना वाले दिन एक मोटरसाइकिल लेकर निकले थे। रास्ते में बाइक से हल्का धक्का लग गया। जब वे बाइक लौटाने गए, तो मालिक ने सख्त लहजे में कहा कि “बाइक ठीक कराओ, नहीं तो अंजाम समझ लो।” 


पुलिस आशंका जता रही है कि इसी डर से दोनों नाबालिग घर छोड़कर कहीं छिप गए हों या भाग गए हों। हालांकि, फिरौती कॉल के दावे को भी गंभीरता से खंगाला जा रहा है। परिवार व परिचितों के मोबाइल नंबर ट्रेस आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे। कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग जारी SDPO ने भरोसा दिलाया है कि “गहन जांच चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा


बालहा गांव में इस घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण है। परिजन और ग्रामीण बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल सवाल यही-क्या यह अपहरण है या डर के कारण घर छोड़ने का मामला? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।