ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

शराब माफियाओं ने शख्स का सरेआम किया मर्डर, घर वालों का आरोप दारू बेचवाता है थाना प्रभारी

शराब माफियाओं ने शख्स का सरेआम किया मर्डर, घर वालों का आरोप दारू बेचवाता है थाना प्रभारी

15-Jul-2019 10:50 AM

By 2

BHAGALPUR : भागलपुर में अपराधियों ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है. सोमवार की सुबह सुबह ही अपराधियों ने एक शख्स की सरेआम हत्या कर दी है. https://www.youtube.com/watch?v=bXy3KR02weQ खबर के मुताबिक बबरगंज थाना के मोदीनगर के पास दिनेश नाम की शख्स की हत्या कर दी गई है. बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले तो सरेआम बमबाजी की फिर दिनेश को गोलियों से भून डाला. इलाके में यह चर्चा तेज है कि इस मर्डर के पीछे शराब माफियाओं का हाथ है. दबी जुबान में लोग यह कह रहे हैं कि दिनेश ने शराब माफियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मारे गए शख्स के घर वालों का साफ कहना है कि थाना प्रभारी के मिलीभगत से यह सब हुआ है. परिजनों का कहना है कि शराब को लेकर दिनेश ने शिकायत की थी.जिसके बाद शराब माफियाओं ने उसे मार डाला. यही नहीं घर वालों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी इलाके में शराब बेचवाता है. इसलिए शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट