ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या, घर में पसरा मातम

13-Jul-2019 11:09 AM

By 7

BEGUSARAI : सूबे में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. बेगूसराय में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना से घर में मातम पसरा है. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ जारी है. पूरी वारदात जिले के मटिहानी थाना इलाके के सोनुबाला दियारा की है. जहां एक किसान को सोते समय ही गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या की वजह अब तक खुलकर सामने नहीं आ पाई है. मृतक की पहचान रामदिरी नकटी टोला के रहने वाले सुरेंद्र सिंह के रूप में की गई है. सुरेंद्र पेशे से किसान थे. बताया जा रहा है कि जब वृद्ध किसान अपने घर में सो रहा था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से घर में मातम पसरा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक आरोपी नागो सिंह को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ कर हत्या की वजह के बारे में पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि इस हत्या की गुत्थी को पुलिस जल्द सुलझा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे डालेगी. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट