ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मुंगेर SP बनते ही लिपि सिंह को मिली चुनौती; अपराधियों ने मुखिया से...

मुंगेर SP बनते ही लिपि सिंह को मिली चुनौती; अपराधियों ने मुखिया से मांगी 5 लाख की रंगदारी, की ताबड़तोड़ फायरिंग

03-Jan-2020 06:38 PM

MUNGER: मुंगेर एसपी का पद संभालते ही अपराधियों ने लिपि सिंह को चुनौती दे डाली है। अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए गौरीपुर के मुखिया से पांच लाख की रंगदारी मांगी है। इतना ही नहीं अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की है। 


मामला सफियाबाद थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव का है । जहां मुखिया हेमलता देवी द्वारा सरकारी नाला का निर्माण कराया जा रहा था । लेकिन अपराधियों ने काम कराने के एवज में मुखिया से 5 लाख की रंगदारी मांगी और दहशत फैलाने के लिए मौके पर दर्ज़नों राउंड फायरिंग की । वहीं गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है । इधर एसपी लिपि सिंह ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तरी के लिए फोर्स को भेजा गया है। जल्द ही अपराधियों की शिनाख्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


बता दें कि एसपी लिपि सिंह ने आज ही मुंगेर एसपी का पदभार ग्रहण किया है।  पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही लिपि सिंह एक्शन में दिखी। एसपी लिपि सिंह ने साफ कर दिया कि अब अपराधी यहां से बोरिया-बिस्तर समेट लें। वहीं उन्होनों मनचलों को भी सावधान हो जाने ही हिदायत दी। वहीं उन्होनें कहा कि जल्द ही रणनीति बनाकर अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी भी घटना से अपराधियों के अंदर नये एसपी का खौफ बनता नहीं दिख रहा है।