ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मुंगेर मे टला बड़ा हादसा: बारिश के कारण जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर धंस गया...

मुंगेर मे टला बड़ा हादसा: बारिश के कारण जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर धंस गया पटरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

01-Jul-2024 07:08 PM

By First Bihar

MUNGER: बारिश के कारण मुंगेर में जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर पटरी धंस गया। पटरी धंसने के कारण से दोनों तरफ से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गयी। धराहरा स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास की यह घटना है। इस घटना के बाद से रेलवे अधिकारियों के बीच  हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जांच के लिए जमालपुर से रेल अधिकारी घटनास्थल पहुंचे हैं।


मुंगेर से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंगेर में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर हल्की बारिश में महरना गांव के पास  रेल पटरी धंस गई है। दरअसल वहां अंडर पास का काम चल रहा था और बारिश के कारण वहां से मिट्टी बहने लगी जिसके कारण वहां पर पटरी धंस गया। हालांकि सूचना मिलते ही बचाव दल और रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और रेल पटरी की मरम्मती का काम युद्ध स्तर पर शुरु किया गया। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए रेल परिचालन बाधित हो गया। लेकिन अब धीरे धीरे ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। 


बता दें कि घटना के बाद जमालपुर से क्यूल की ओर जाने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया था फिर बाद में धीरे-धीरे ट्रेन को पास कराया गया। जिसके बाद भागलपुर- मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को भी पार कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार करीब एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा। बताया जाता है कि जमालपुर-क्यूल रेलखंड के बीच महरना गांव के पास अंडरपास पुल संख्या 20 के पास बारिश के कारण मिट्टी धंस गया। मिट्टी धंसने के कारण करीब एक घंटे तक अप और डाउन की ट्रेने दोनो ओर प्रभावित रही।news imagenews imagenews image