Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका
28-May-2024 04:52 PM
By First Bihar
MUNGER : बिहार के सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए दिन करते रहते हैं। लेकिन इन दावों की पोल मुंगेर में खुल गयी। जहां मरीज भगवान भरोसे अपना इलाज कराने अस्पताल आते हैं। हालत यह है कि एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं रहने के कारण प्राइवेट मैजिक गाड़ी को एम्बुलेंस बनाकर मरीज को रेफर कर दिया जाता है। ऑटो में अस्पताल के कर्मचारियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर और पानी का बोतल लगा दिया है। जब मरीज को धरहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया, तब इसे देखकर लोग हैरान रह गये। मरीज के परिजन से मैजिक गाड़ी वाले ने 1500 रुपये भी ले लिये।
मुंगेर जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा का यह मामला है। जहां बिना स्वास्थ्यकर्मी के ही मरीज को प्राइवेट सवारी गाड़ी में लिटाकर सरकारी ऑक्सीजन सिलेंडर और पानी चढ़ाकर मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ न तो कोई कंपाउंडर था और न ही कोई सहायक। राम भरोसे परिजन मरीज को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। सरकार भले ही स्वास्थ विभाग में सुधार के लाख दावे कर लें पर इस वीडियो को देखने के बाद उन दावों की जमीनी हकीकत की पोल खुलती नजर आती है।
दरअसल, जब एक प्राइवेट मैजिक वाहन एक महिला मरीज को लेकर सदर अस्पताल परिसर जैसे ही पहुंचा, अस्पताल परिसर में उपस्थित लोग उस मैजिक सवारी गाड़ी को देखने लगे। फिर चर्चा होने लगी कि एक एम्बुेंस तक सरकार के पास नहीं है कि मैजिक सवारी वाहन में ऑक्सीजन सिलेंडर और पानी लगाकर मैजिक सवारी गाड़ी से अस्पताल लाया जा रहा है। इस संबंध में जब मरीज के परिजन से जब बात की गयी तब जो कुछ उन्होंने बताया, उसे सुनकर स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई।
परिजनो ने बताया की मरीज निशा गुप्ता को सांस लेने में दिक्कत के कारण धरहरा पीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां के डॉक्टरों ने उसे मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल में उस समय एंबुलेंस नहीं था। जिसके कारण मजबूरन मरीज के परिजनो ने एक प्राइवेट मैजिक सवारी वाहन पर मरीज को लिटाया गया और उस मैजिक में पीएचसी के कर्मियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर और पानी की बोतल मरीज को लगाकर मुंगेर सदर अस्पताल के लिए रवाना किया।
इस दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा घोर लापरवाही बरती गयी। ऑक्सीजन लगे मरीज के साथ न तो कोई कंपाउंडर भेजा गया और न ही किसी टेक्नीशियन को। परेशान परिजनों ने सवारी ढोने वाले मैजिक वैन को बुलाया। जिसके बाद 1500 रुपये में भाड़ा तय हुआ। जिसके बाद मरीज को सदर अस्पताल लाया गया। इतना ही नहीं, मुंगेर सदर अस्पताल मे मरीजों को जब प्राइवेट वाहन से उतार कर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराने ले जा रहा थे तब मरीज को उतारने के समय भी कोई महिला स्वास्थकर्मी वहां मौजूद नहीं थी।





