सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
25-Dec-2021 04:12 PM
MUNGER : मुंगेर में किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. बिस्कोमान किसानों को खाद की आपूर्ति कराने में नाकाम साबित हो रहा है. आलम यह है कि मुंगेर में खाद को लेकर महिलाएं अपने बच्चों के साथ सुबह से लाइन में लग रही हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है. किसानों को चिंता हो रही है कि यदि उन्हें समय पर खाद नहीं मिलेगा तो फसलों की पैदावार प्रभावित होगा.
बिस्कोमान भंडार में खाद के लिए किसानों की लंबी कतार लग रही है. केंद्र से खाद लेने के लिए किसान आपाधापी कर रहे हैं. शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान सदर प्रखंड परिसर स्थित बिस्कोमान केंद्र पहुंचे. किसानों की लंबी कतार दिखी. आपाधापी में धक्का-मुक्की भी हुई.
किसानों ने खूब हंगामा किया. नौबत ऐसी आ गई कि पुलिस-प्रशासन को बल प्रयोग भी करना पड़ा जिसके बाद किसान शांत हुए. एक किसान ने कहा कि सरकार का यह तरीका सही नहीं है. किसानों ने बताया कि एक आधार कार्ड पर छह बोरी खाद किसानों को दी जा रही थी. पर अब दो बोरा ही दिया जा रहा है. उसके लिए भी कई चक्कर लगाना पड़ता है. बिस्कोमान केंद्र पर खाद लेने के लिए लाइन में किसान के साथ महिलाएं भी थी.
आपको बता दें कि मुंगेर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का संसदीय क्षेत्र भी है. बिहार में खाद की कमी का मुद्दा संसद में भी उठा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी माना था कि बिहार में खाद की कमी है. केंद्रीय नेतृत्व ने इसको गंभीरता से लेते हुए बिहार में जल्द खाद आपूर्ति की बात भी कही. पर अब भी हालात ऐसे है कि आये दिन खाद के लिए किसानों को मारामारी करनी पड़ रही है.