ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

Patna Crime News: पटना में महिला से गैंगरेप, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा; खेत में बारी-बारी से किया था गंदा काम

Patna Crime News: राजधानी पटना में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच तीन मनचलों ने शौच गई महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया औऱ तीनों ने बारी बारी से उसके साथ जबरन रेप किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से सटे दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 15 अगस्त की रात तीनों बदमाशों ने शौच गई महिला के साथ खेत में बारी-बारी से दुष्कर्म किया था और मौके से फरार हो गए थे।


महिला किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। वारदात के दो दिन के भीतर ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी अरविंद, धर्मेन्द्र और कुंदन को गिरफ्तार कर लिया।


पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों ने 15 अगस्त की रात वारदात को अंजाम दिया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने इस मामले में कार्रवाई की और तीनों को अरवल और दुल्हिनबाजार से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।