ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

Bihar Politics: समस्तीपुर में जनसभा के दौरान प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जन सुराज के डर से नेता अब सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने तेजप्रताप यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर भी निशाना साधा।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज समस्तीपुर में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे। हसनपुर विधानसभा के बिथान प्रखंड में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज से शुरू वोटर अधिकार यात्रा पर करारा तंज किया।


उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि प्रशांत किशोर की पदयात्रा ने बिहार के नेताओं को सड़क पर उतार दिया है। पहले लालू के डर से मोदी के लिए और मोदी के डर से लालू के लिए वोट मांगने का रिवाज था। यह जन सुराज का डर है कि अब पेंशन और मानदेय भी बढ़ गया है। बिजली 125 यूनिट तक फ्री हो गया। अब जनता के पास विकल्प आ गया है, उनका लालू और मोदी का डर खत्म हो गया है। इसलिए अब सारे नेता पैदल घूमेंगे। 


वहीं हसनपुर विधानसभा को राजद नेता तेजप्रताप यादव का गढ़ बताने पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह रजवाड़ा नहीं है कि तेजप्रताप का या प्रशांत किशोर का गढ़ होगा। कहीं किसी का गढ़ नहीं होता है। गढ़ सिर्फ जनता का होता है। जनता मालिक है, जिसको वोट देगी, उसका ही गढ़ होगा।


प्रशांत किशोर ने इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल जैसे 10 लोगों की भी हिम्मत नहीं है कि प्रशांत किशोर के खिलाफ कुछ बोल दें। बात किसी व्यक्ति विशेष की नहीं है, जो भी चोरी करेगा या बिहार को लूटेगा उसे डर होगा ही। वजह कि सभी को पता है जन सुराज की व्यवस्था बनेगी तो इनसे लूटे हुए पैसों को वसूला जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता