पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
27-Nov-2019 03:58 PM
By saif ali
MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. मुंगेर डीआईजी मनु महाराज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हथियार की फैक्ट्री का खुलासा किया. पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 13 अर्धनिर्मित पिस्टल और 15 कारतूस के साथ 5 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण भी जब्त किया.
घटना जिले के धरहरा थाना इलाके की है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक हथियार की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. डीआईजी मनु महाराज के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने छापेमारी करते हुए 13 अर्धनिर्मित पिस्टल और 15 कारतूस के साथ 5 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया. साथ ही भारी मात्रा में हथियार का उपकरण और अन्य समान जब्त किये है. इससे पहले भी डीआईजी मनु महराज के नेतृत्व में हथियार तस्करों के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में पुलिस ने 29 दोनाली बंदूक, दो राइफल, 519 जिंदा कारतूस और एक बेवलीस्कॉट का रिवॉल्वर बरामद किया था.
डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस ने कुछ हथियार और कारतूस के साथ कई तस्करों और अपराधियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद पुलिस लगातार हथियार तस्करों के खिलाफ वर्क आउट कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने हथियार के साथ कुछ तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों और तस्करों की निशानदेही पर लगातार छापेमारी कर रही है.