ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / मुंगेर में कमल का निशान ही काफी, ललन के आरोप पर बोले सुशील...

मुंगेर में कमल का निशान ही काफी, ललन के आरोप पर बोले सुशील मोदी .... अमित शाह से डर गयी है JDU, इसलिए हो रहा ये काम

30-Jun-2023 03:14 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : नीतीश कुमार अमित शाह की रैली से डर गए हैं। पिछले 14 साल से एक बार भी विधायकों को समय तक नहीं दिया में और आज खुद बुला रहे हैं। जदयू का कोई भविष्य नहीं बचा है। नीतीश की पार्टी जल्द ही खत्म हो जाएगी। इसलिए वो अपने विधायकों को बुला रहे हैं। नीतीश कुमार ने तो अपना उत्तराधिकारी भी बता दिया है। 


दरअसल, बिहार के मुंगेर में अमित शाह की रैली होने के अगले ही दिन सीएम नीतीश कुमार से आज अपने आवास पर पार्टी विधायकों को मिलने का निमंत्रण दिया, जिसके बाद पार्टी के कई विधायक उनसे मिलने पहुंचे। अब इसी मुलकात और अमित शाह की रैली के बाद बिहार की राजनीति में मची हलचल पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने अपने प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है। मोदी ने कहा है कि - नीतीश कुमार तो सही तौर पर अमित शाह से डर गए हैं तभी तो जिस पार्टी के विधायकों को पिछले 13 सालों में सीएम से मिलने का समय नहीं मिला आज उस पार्टी के विधायक को सीएम खुद मिलने बुला रहे हैं। हकीकत है कि अब जेडीयू का कोई भविष्य नहीं बचा है। नीतीश कुमार की पार्टी 2024 से 2025 के बाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। इसलिए उनके विधायकों में भगदड़ न मचे इसके लिए वो सबको मिलने बुला रहे हैं। 


वहीं, सुशील मोदी ने ललन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि- कल अमित शाह जी का जो रैली हुआ मुंगेर लोकसभा के अंदर उसपर जो सवाल उठा रहे हैं जेडीयू के लोग तो मैं इतना ही कहूंगा ललन सिंह को हारने के लिए भाजपा का एक अदना सा कार्यकर्त्ता बहुत है। यहां बस कमल का निशान चाहिए। जहां तक बात मुंगेर और बिहार की मदद करें तो केंद्र सरकार ने बहुत मदद किया है। ललन सिंह बताए उनके इलाके में जो फॉरलेन सड़क बन रही है जिसका एक बड़ा हिस्सा उनके अधिकार में हैं फिर भी क्यों नहीं किए।