Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
10-Jan-2021 09:05 PM
By Saif Ali
MUNGER : बिहार में एक ओर अपराधियों ने तो वहीं दूसरी ओर नक्सलियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला मुंगेर जिले का है, जहां नक्सलियों ने एक अंचलाधिकारी और एक प्रिंसिपल को जान से मारने की धमकी दी है. इनदोनों को नक्सलियों ने 75 लाख रुपये पहुंचाने को कहा है वरना इन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है.
घटना मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाने का है. जहां जगन्नाथ उच्च विद्यालय की चारदीवारी पर पर्चा चिपकाकर अंचलाधिकारी और प्रभारी प्रधानाचार्य से लेवी मांगी गई है. पैसा नहीं देने पर इन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई है. लाल रंग से लिखे एक पर्चे में सीओ विनोद कुमार गुप्ता को किसान-मजदूरों से किसी भी प्रकार के काम के अवैध रकम नहीं लेने की चेतावनी दी गई है.
इस पर्चे में कहा गया है कि जन अदालत आपसे नाराज है. 50 लाख रुपये पहुंचाएं अन्यथा जन अदालत में पेश कर मौत के घाट उतार दिया जाएगा. एक अन्य पर्चे में जगन्नाथ उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार सिंह को भी धमकी दी गई है. पर्चे में लिखा है छात्र-छात्राओं से मनमानी वसूली न करें. 25 लाख रुपये पहुंचाएं अन्यथा जन अदालत में पेशकर मौत के घाट उतार दिए जाएंगे.

इस संबंध में सीओ विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि अंचल कार्यालय में किसी तरह की नाजायज वसूली नहीं होती है. वहीं टेटियाबंबर थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने कहा कि यह शरारती तत्वों की करतूत है. उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों का पता किया जाएगा.