ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / SP लिपि सिंह की बड़ी कार्रवाई, मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा,...

SP लिपि सिंह की बड़ी कार्रवाई, मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

09-Jan-2020 01:54 PM

By saif ali

MUNGER : मुंगेर के दियारा इलाके में बड़े पैमाने पर हथियार बना रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरणों को भी बरामद किया है. 

खबर के मुताबिक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को सूचना मिली कि मुंगेर के मुफ़स्सिल थाना के टीकापुर बहियार इलाके में कुछ लोग हथियार बनाने के काम में जुटे हुए हैं. जिसके बाद मुंगेर पुलिस के स्पेशल सेल और मुफस्सिल थाना ने कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान दो अपराधी मौके से फरार हो गए

गिरफ्तार अपराधियों में अशोक यादव, शंभू यादव, चंदन यादव, धनराज यादव और शैलेश यादव शामिल हैं. सभी अपराधी खगड़िया के मथार दियारा गांव के रहने वाले हैं. वहीं मास्टरमाइंड 

रवि यादव और मनोज यादव फरार हो गए. गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वे खगड़िया, बेगूसराय इलाके में हथियार का सप्लाई करते थे. पुलिस ने इनसे पास से लॉन्ग बैरल अर्द्धनिर्मित एक कट्टा, शॉर्ट बैरल अर्द्धनिर्मित एक कट्टा 8 बेस मशीन, 4 कट्टा फ्रेम, 8 कट्टा बैरल, 1 ड्रिल मशीन और 8 रेती बरामद किया है. अपराधियों की गिरफ्तारी में शामिल मुफ़स्सिल थाना के छापामारी दल को पुरस्कृत किया जाएगा.