ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मुंगेर के कई सरकारी स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बच्चों की पढ़ाई...

मुंगेर के कई सरकारी स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बच्चों की पढ़ाई बाधित

13-Aug-2024 05:20 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर में लगातार गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि ने जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न कर दिया है। बाढ़ का पानी बरियापुर प्रखंड के कई विद्यालयों में घुसने से स्कूलों में पठन-पाठन बाधित हो गया है। शिक्षकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


मुंगेर में बाढ़ का पानी अब कहर बनकर टूट पड़ा है। जिले के कई स्कूलों में बाढ़ का पानी घुसने से पढ़ाई लिखाई बाधित हो गयी है। काफी परेशानियों को झेलकर किसी तरह शिक्षक स्कूल आ पा रहे हैं। हम बात कर रहे है बरियारपुर प्रखंड स्थित मध्य विधालय कुर्मी टोला झौआ बहियार मध्य विधालय फुलकिया और प्राथमिक विधालय एकासी के अलावे भी कई विधालयों की जहां बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ का पानी स्कूल के चारों ओर फैला हुआ है। 


यहां तक की पीने का पानी, शौचालय, मैदान हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। इतना ही नही बाढ़ का पानी विद्यालय परिसर में घुसने से कई तरह के जहरीले सांप,बिच्छू कीड़े मकौड़े भी स्कूल में घुस गये हैं। जिसके कारण यहां आने वाले शिक्षकों को हमेशा अपने हाथों में डंडा लेकर घूमना पड़ता है। लगातार जलस्तर में हो रही वृद्धि से शिक्षकों को भी अब डर लगने लगा है। लेकिन वो करें तो क्या करें। हालात जो भी नौकरी तो करनी है। 


बाढ़ का पानी इलाके में फैल जाने के कारण विद्यालय आने जाने में भी शिक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने बाढ़ को लेकर बैठक तो की पर अभी तक कोई इंतजाम नहीं हो पाया है। स्कूल में पानी भरे होने के कारण बच्चे भी पढ़ने के लिए नहीं आ रहे हैं। पानी के बीच टीचर बैठकर दिन काट रहे हैं। समय पर स्कूल आते है और समय पर स्कूल से घर जाते हैं।  news imagenews imagenews image news imagenews image

news image