ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एक रनवे पर दो एयरक्राफ्ट, एयर ट्रैफिक...

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एक रनवे पर दो एयरक्राफ्ट, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अधिकारी सस्पेंड

09-Jun-2024 06:49 PM

By First Bihar

DESK: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक ही रनवे पर एक साथ 2 एयरक्राफ्ट आ गये। जब इंडिगो की फ्लाइट लैंड कर रही थी तभी उसके ठीक आगे एअर इंडिया की फ्लाइट भी टेकऑफ करने लगी। हालांकि इस दौरान दोनों फ्लाइट एक दूसरे से टकराने से बाल-बाल बच गये और बड़ा हादसा होने से बच गया। 


एक साथ 2 एयरक्रॉफ्ट के रनवे पर आने का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के ATCO को सस्पेंड कर दिया गया है। वही मामले की जांच शुरू की गई है। चर्चा यह हो रही है कि यदि एअर इंडिया और इंडिगो की रफ्तार कम रहती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 


बताया जाता है कि इंडिगो की फ्लाइट (5053) इंदौर से मुंबई भाया दिल्ली जा रही थी। मुंबई में लैंडिंग के वक्त ही एअर इंडिया की विमान (AI657) तिरुवनंतपुरम जा रही थी। दोनों विमान एक ही रनवे पर लैंडिंग और टेकऑफ कर रही थी। टेकऑफ कर रहे एअर इंडिया की फ्लाइट ने काफी स्पीड पकड़ ली। वही इंडिगो की फ्लाइट रनवे पर उतरने की तैयारी में थी। दोनों फ्लाइट के पायलट को एक-दूसरे के रनवे पर होने की जानकारी नहीं थी। यदि दोनों की स्पीड स्लो होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।