पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
15-Jun-2023 08:55 AM
By GANESH SHAMRAT
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। सीएम नीतीश जब अपने आवास से बाहर निकले रहे थे, उसी समय कुछ बाइकर जो सीएम की सुरक्षा तोड़ते हुए उनके कारकेड के बीच आ गए। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने फुटपाथ पर कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद प्रशासन के होश उड़े हुए है। सीएम ने SSG के कमांडेंट एवं पटना एसएसपी को अपने आवास पर बुलाया है। इन लोगों के साथ सीएम की बैठक चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे उसी दौरान मुख्यमंत्री आवास के रास्ते में आए बाइकर गैंग ने गलत तरीके से सीएम नीतीश कुमार को ओवरटेक कर लिया। जिसके बाद नीतीश कुमार ने फुटपाथ पर कूद कर अपनी जान बचाई। ये बाइकर्स लहरिया कट स्टाइल में बाइक चलाते हुए एक अणे मार्ग से गुजर रहे थे, उसी दौरान सीएम नीतीश कुमार भी हर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे और यह वाकया सीएम के साथ हो गया।
वहीं, इस घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर आकर SSG के कमांडेंट और पटना एसएसपी को सीएम हाउस बुलवाया है। ये दोनों अधिकारी फिलहाल सीएम आवास पहुंच छुए हैं और सीएम आवास के अंदर इनकी बैठक चल रही है, अब इनके बाहर आने के बाद ही यह मालुम चलेगा कि इन बाइकर गैंग को लेकर सीएम सुरक्षा में मौजूद अधिकारियों के तरफ से क्या निर्णय लिया जाता है और इन लोगों की गिरफ़्तारी कब होती है। लेकिन, जिस तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है, यह अपने आप में एक बहुत बड़ी चूक बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना को लेकर एसएसजी के कमानडेंट हरी मोहन शुक्ला ने कहा कि, फिलहाल पुरे मामले को देखा जा रहा है, जल्द ही कोई एक्शन लिया जाएगा।