पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
15-Sep-2023 06:07 PM
By First Bihar
NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज एक बार फिर से किसानों की समस्या को लेकर कहा कि कराय परशुराय प्रखंड में बिजली आना ईश्वर से दर्शन होने जैसा है। जरुरत के हिसाह से बिजली की आपूर्ति नहीं होने से कराय परशुराय प्रखंड के किसानों की हालत दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों के लिए पटवान का एक मात्र साधन बिजली है और जब बिजली ही गुल है और इसका कोई स्थाई समाधान फिलहाल नजर भी नहीं आ रहा है।
दानवीर ने उक्त बातें आज नालंदा के कराय परशुराय प्रखंड अंतर्गत गालिमपुर में कही। राजू दानवीर विनय कुमार के घर पहुंचे थे, जिनकी दादी का कल रेल हादसे में निधन हो गया था। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इसके बाद वहीं पर उनसे प्रखंड के किसानों ने वहां पटवन की समस्या से अवगत कराया, जिसके बाद राजू दानवीर ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में किसानों को पानी के लिए बिजली नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि कराय परशुराय प्रखंड में पानी का स्तर बहुत नीचे चला गया है और डीजल की कीमत यहां के किसानों के जेब से बहुत ऊपर है। पर्याप्त मात्रा में बारिश भी नहीं हुई है। इस स्थिति में किसानों के पास एक ही विकल्प बिजली से चलने वाले पंप बचते हैं लेकिन बिजली की भी अल्प आपूर्ति से खेतों में पटवान बाधित है। इस समस्या को दानवीर ने पूर्व में भी उठाया था और कहा था कि अगर हालत नहीं सुधरे तो जन अधिकार पार्टी आन्दोलन करेगी।
दानवीर ने कहा कि यहां ग्रिड में ट्रांसफार्मर तो लगाए गए लेकिन व्यवस्था वैसे ही बदहाल रही है, यह चिंताजनक स्थिति है। बिना पानी धान के फसल बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गए। इससे किसान बेहद निराश है। कराय परशुराय प्रखण्ड में अविलंब उचित मात्र में बिजली के आपूर्ति हो, वरना जाप आंदोलन को मजबूर होगी। इस मौके पर संजीत कुमार, मनीष यादव, राहुल यादव, प्रमोद यादव, गुलशन कुमार, जितेंद्र यादव, सुजीत यादव, प्रदीप यादव, अजीत कुशवाहा, नवीन कुमार, रवि कुमार, आनंद गुप्ता, अखिलेश कुमार समेत सैकडों कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
