BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
14-Nov-2021 12:38 PM
By Vyom Dipansh
NALANDA: नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के पलटपुरा पंचायत में मुखिया प्रत्याशी की जीत के बाद बच्चों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान नाबालिग बच्चों ने खूब हवाई फायरिंग की। हाथों में कलम की जगह ऑटोमेटेड राइफल लिए बच्चों की उम्र करीब 15 साल थी। घर की छत पर मौजूद बच्चों ने हवाई फायरिंग की।
ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि किसी से चूक हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता और जिस राइफल से बच्चों ने फायरिंग की वह आखिर कहां से लाया। यह बड़ा सवाल बना हुआ है। बता दें कि हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हर्ष फायरिंग के दौरान अब तक कई लोगों की जाने जा चुकी है।
नालंदा में जो मामला सामने आया है उसमें नाबालिग बच्चे राइफल से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। फायरिंग का वीडियो भी बनाया गया। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी वायरल है। बच्चों द्वारा राइफल से फायरिंग की घटना से लोग भी हैरान है। नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पलटपूरा पंचायत की मुखिया संबुल आफरीन की जीत का जश्न नाबालिग बच्चों ने फायरिंग करके मनायी।
राइफल फायरिंग की जो तस्वीर वायरल हुई है जिसमें देखा जा सकता है राइफल से फायरिंग की जा रही है। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका पूरा दहल उठा l सबसे बड़ी बात यह है कि फायरिंग नाबालिग बच्चों ने की है। ऐसे में यदि किसी को इस दौरान गोली लग जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। घटना की जानकारी जब सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी को मिली तब उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले पर पुलिस कार्रवाई करेगी।