ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / मुखिया के बेटे ने कर दी टीचर की पिटाई,अटेंडेंस मैनेज करने को लेकर...

मुखिया के बेटे ने कर दी टीचर की पिटाई,अटेंडेंस मैनेज करने को लेकर मांगी थी रिश्वत

03-Mar-2024 11:55 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां सन्हौला थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फरीदमपुर के नियोजित शिक्षक सुनील कुमार की पंचायत के मुखिया पुत्र ने बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद सुनील कुमार को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज में भर्ती कराया गया है।


वहीं, इस घटना को लेकर जख्मी शिक्षक ने बताया कि मुखिया पुत्र की दबंगई की वजह से उन्होंने जख्मी होने व अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी विभाग के पदाधिकारियों को अबतक नहीं दी थी। इधर, शिक्षक संघ में मुखिया पुत्र की इस दबंगई को लेकर आक्रोश है। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज में भर्ती शिक्षक सुनील कुमार की मानें तो 27 फरवरी को मुखिया पुत्र संतोष कुमार बार बार उसे घर पर बुला रहा था। कॉल का जबाब नहीं देने पर ऑडियो मैसेज किया गया। 


इसके साथ ही 28 फरवरी को जब वह मुखिया पुत्र के दुकान पर गये तो वहां उस पर स्कूल नहीं आने का आरोप लगाया गया। जब बताया गया कि वह सुबह शाम रोज सेल्फी भेज रहा है तो उसके स्कूल नहीं आने का सवाल ही नहीं उठाता है। शिक्षक ने मुखिया पुत्र पर पांच हजार रुपया घूस मांगने का आरोप लगाया है। शिक्षक ने कहा कि घूस का विरोध करने पर मुखिया पुत्र ने सीसीटीवी बंद कर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसका हाथ पैर बुरी तरह से चोटिल हो गया है। शिक्षक ने बताया कि पिटाई से उनका हाथ टूट गया है.वो उसी दिन सदर अस्पताल पहुंचे जहां से उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां वो अभी भर्ती हैं। 


इस घटना की सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक जुगेश कुमार ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से लिखित रूप से अवगत कराया है। इस मामले के विरोध में शिक्षा समिति ने दो मार्च को स्कूल को बंद रखा। विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जब तक इस मामले में कोई ठोस निदान नहीं निकाला जाता है तब तक विद्यालय को बंद रखा जाएगा। इस मामले से प्रधानाध्यापक जुगेश कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराया है। 


इस मामले को लेकर मुखिया गीता देवी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत थी कि शिक्षक सुनील कुमार समय से पहले ही स्कूल से चले जाते थे। दीवार फांदकर वो भागते थे। जब शिक्षक को बुलाकर उनके बेटे ने कहा कि ये आप गलत कर रहे हैं तो उन्होंने बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। शिक्षक पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। वहीं मुखिया ने मारपीट का आरोप और रिश्वत मांगने के दावे से इंकार किया। जबकि मुखिया प्रतिनिधि अजय मंडल ने कहा कि ग्रामीणों के आग्रह पर मुखिया पुत्र विद्यालय पहुंचे थे.सुनील कुमार अनुपस्थित थे।  


उधर, इस मामले में को लेकर बीइओ अजेश्वर पांडेय ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि शिक्षक के साथ मारपीट हुई है। इस पूरे मामले की जानकारी जुटायी जा रही है। मुखिया को कोई अधिकार नहीं है कि वो शिक्षक से मारपीट करे। अगर उपस्थिति को लेकर कोई शिकायत है तो उससे विभाग को अवगत वो कराएंगे और विभाग अगर शिक्षक को दोषी पाते तो कार्रवाई होती। लेकिन इसतरह मारपीट करना कहीं से सही नहीं है। वरीय पदाधिकारी को इस मामले में अवगत कराएंगे. विद्यालय बंद नहीं होगा. जरूरत पड़ी तो फरीदमपुर भी जाएंगे।