ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब

‘अपराध कम करने के मामले में योगी सरकार से सीख लें नीतीश’ डबल इंजन सरकार को मुकेश सहनी की नसीहत

30-Oct-2024 07:50 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। सहनी हथौड़ी थाना क्षेत्र के डीहजीवर गांव भी गए, जहां उन्होंने जहरीली शराब से हुई मौत के शिकार श्याम सहनी, मुकेश सहनी और इलाजरत विरोधी सहनी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।


मुजफ्फरपुर दौरे के क्रम में उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं और पुलिस प्रशासन और सरकार आंख मूंदे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में पटना के बाद सबसे अधिक आपराधिक घटनाएं मुजफ्फरपुर में हो रही है और यहां के एसपी शराब बेचवा रहे है और थाना पुलिस से हफ्ता वसूलवा रहे हैं। 


सहनी ने जोर देकर कहा कि यह वही नीतीश कुमार हैं जो रेल दुर्घटना पर इस्तीफा दे देते थे लेकिन आज वे आपराधिक घटनाओं के बढ़ने के बावजूद इसपर ध्यान नहीं देकर चुनाव में 225 सीट जीतने की रणनीति बना रहे है। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए अपनी अंतरात्मा जगाने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर वे इतना अच्छा काम कर रहे हैं तो अकेले चुनाव लड़कर देख लें पता चल जाएगा। 


पूर्व मंत्री ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की सरकार का हवाला देते हुए कहा कि अपराध कम करने के लिए उनकी पॉलिसी को नीतीश सरकार को अपनाना चाहिए। अपराधी अपराधी होता है उसकी जगह जेल में होनी चाहिए।